रास्ता पुर-ख़ार दिल्ली दूर है - ख़ालिद महमूद

ख़ालिद महमूदख़ालिद महमूद15 Sept 1948

3 min read · 12.4K reads

रास्ता पुर-ख़ार दिल्ली दूर है
सच कहा है यार दिल्ली दूर है

काम दिल्ली के सिवा होते नहीं
और ना-हंजार दिल्ली दूर है

अब किसी जा भी सुकूँ मिलता नहीं
आसमाँ कह्हार दिल्ली दूर है

फूँक देता है हर इक के कान मे
सुब्ह का अख़बार दिल्ली दूर है

कल तलक कहते हैं दिल्ली दूर थी
आज भी सरकार दिल्ली दूर है

सुब्ह गुज़री शाम होने आई मीर
तेज़ कर रफ़्तार दिल्ली दूर है

कौन दिल्ली से मसीहा लाएगा
ऐ दिल-ए-बीमारी दिल्ली दूर है
ख़ालिद महमूद
About the poet

ख़ालिद महमूद

View profile & all 9 Poems / Stories

More from ख़ालिद महमूद

  1. आँखों में धूप दिल में हरारत लहू की थी - ख़ालिद महमूद

    आँखों में धूप दिल में हरारत लहू की थीआतिश जवान था तो क़यामत लहू की थी

    12.3K reads
  2. बराए तिश्ना-लब पानी नहीं है - ख़ालिद महमूद

    बराए तिश्ना-लब पानी नहीं हैसमंदर का कोई सानी हैं

    12.4K reads
  3. हर इक फ़ैसला उस ने बेहतर किया - ख़ालिद महमूद

    हर इक फ़ैसला उस ने बेहतर कियामुझे आँख दी तुम को मंज़र दिया

    12.4K reads
  4. झपटते हैं झपटने के लिए परवाज़ करते हैं - ख़ालिद महमूद

    झपटते हैं झपटने के लिए परवाज़ करते हैंकबूतर भी वही करने लगे जो बाज़ करते हैं

    12.4K reads
  5. मुक़ाबला हो तो सीने पे वार करता है - ख़ालिद महमूद

    मुक़ाबला हो तो सीने पे वार करता हैवो दुश्मनी भी बड़ी पुर-वक़ार करता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like