आँखों में धूप दिल में हरारत लहू की थी - ख़ालिद महमूद

ख़ालिद महमूदख़ालिद महमूद15 Sept 1948

3 min read · 12.4K reads

आँखों में धूप दिल में हरारत लहू की थी
आतिश जवान था तो क़यामत लहू की थी

ज़ख़्मी हुआ बदन तो वतन याद आ गया
अपनी गिरह में एक रिवायत लहू की थी

ख़ंजर चला के मुझ पे बहुत ग़म-ज़दा हुआ
भाई के हर सुलूक में शिद्दत लहू की थी

कोह-ए-गिराँ के सामने शीशे की क्या बिसात
अहद-ए-जुनूँ में सारी शरारत लहू की थी

रूख़्सार ओ चश्म ओ लब गुल ओ सहबा शफ़क़ हिना
दुनिया-ए-रंग-ओ-बू में तिजारत लहू की थी

‘ख़ालिद’ हर एक ग़म में बराबर का शरीक था
सारे जहाँ के बीच रफ़ाकत लहू की थी
ख़ालिद महमूद
About the poet

ख़ालिद महमूद

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like