ये खेतों पर खट रही है - केशव तिवारी

केशव तिवारीकेशव तिवारी

2 min read · 12.4K reads

ये खेतों पर खट रही है
चट्टानों पर लटक कर
काट रही है घास
सिर पर लकड़ी का गट्ठर लिए
चढ़ रही पहाड़
मैंने कौसानी की सड़कों पर
नारे लगाते देखा इन्हें

इस सबसे विरक्त
शराब में टुन्न एक पुरुष
मेरे मित्र को
पहाड़ के पानी और जवानी
की कहावत सुना रहा है
निठल्ला, काहिल
केशव तिवारी
About the poet

केशव तिवारी

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like