घोड़ा और चिड़िया - केशव शरण

केशव शरणकेशव शरण23 Sept 1960

7 min read · 12.4K reads

उसकी पूंछ की मार से
मर सकती है
वह चिड़िया
जो शरारत
या थकान से
आ बैठी है
घास चर रहे
घोड़े की पीठ पर

शायद घास बहुत स्वादिष्ट है
और घोड़ा बहुत भूखा
कि उसका सारा ध्यान
सिंर्फ चरने पर है

लेकिन चिड़िया
नहीं जानती कि
बेध्यानी में भी
कुछ ठिकाना नहीं है
घोड़े की पूंछ का

पत्थर मारकर झूठ-मूठ का
क्यों न मैं ही उड़ा दूं उसे?
000

हाथों के प्रति
ंखुद के साथ
ऐड़ी
कूल्हे
घुटने
टूटने से
बचाने के लिए
कुछ पकड़ना चाहते थे हाथ
लेकिन कुछ नहीं था
जिसे वो पकड़ लेते
पैर जब
रपट रहे थे

फिर भी
दायीं कलाई में
हल्की मोच के साथ
कामयाब रहे हाथ
ऐड़ी
कूल्हे
और घुटनों को
बचाने में
गलती के अहसास से ग्रस्त
ंखैर मनाते
अति कृतज्ञ हैं पैर
हाथों के प्रति
ऐड़ी से कूल्हे तक
और इसी क्रम में
सिर
चेहरे
और कंधों की भी
हिंफाात के लिए
जो चोटिल होते तो
णरुर लानत भेजते उन पर
000

अब सोचने से क्या
हां के बाद
अब कोई सवाल
नहीं उठना चाहिए
लेकिन सवाल ही सवाल
उठ रहे हैं
जिसके कारण दिमांग में उलझन है
दिल में धड़कन

अब एकदम से ना
कैसे जवाब हो सकता है

अब तो समय बतायेगा
कि सिला मिलेगा कि नहीं
मिलेगा तो कब
और कितना

हां के पहले
नहीं सोचा तो
अब सोचने से क्या?
केशव शरण
About the poet

केशव शरण

View profile & all 8 Poems / Stories

More from केशव शरण

  1. दर्द के खेत में - केशव शरण

    केशव शरण बनारस के जाने -पहचाने रचनाकार हैं।इनका जन्म 23-08-1960 को वाराणसी में हुआ,आप के पिता स्व० शिवब्रत सिंह यादव और माता का नाम श्रीमती बासमती देवी है और आप सरकारी सेवा में हैं। आप की प्रकाशित रचनाएं हैं- ‘तालाब के पानी में लड़की’,‘जिधर खुला व्योम होता है’[दोनों कविता-संग्रह],‘दर्द के खेत में’[ग़ज़ल-संग्रह] और ‘कडी़ धूप में’[हाइकू-संग्रह]।

    12.4K reads
  2. जिधर खुला व्योम होता है - केशव शरण

    केशव शरण बनारस के जाने -पहचाने रचनाकार हैं।इनका जन्म 23-08-1960 को वाराणसी में हुआ,आप के पिता स्व० शिवब्रत सिंह यादव और माता का नाम श्रीमती बासमती देवी है और आप सरकारी सेवा में हैं। आप की प्रकाशित रचनाएं हैं- ‘तालाब के पानी में लड़की’,‘जिधर खुला व्योम होता है’[दोनों कविता-संग्रह],‘दर्द के खेत में’[ग़ज़ल-संग्रह] और ‘कडी़ धूप में’[हाइकू-संग्रह]।

    12.4K reads
  3. कड़ी धूप में - केशव शरण

  4. संभावना - केशव शरण

    यह रोग की यातना हैजिससे मुक्त होना चाहती है काया

    12.4K reads
  5. एक हलवाहे का हल चलाना देखकर - केशव शरण

    वह हल चलाता हैऔर मजूरी पाता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like