संभावना - केशव शरण

केशव शरणकेशव शरण23 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

यह रोग की यातना है
जिससे मुक्त होना चाहती है काया
किसी भी प्रकार से
जिनके लिए
रोज़ बीसियों
जाने कौन-कौन से टेबलेट्स
और कैप्सूल्स खाती है
जाने कौन-कौन सी मशीनों पर चढ़ती-उतरती है
जाने किन-किन देवी-देवताओं से करती है प्रार्थना
आखिरी विकल्प के रूप में
मृत्यु तक की करती है कामना

मगर यह रोग की है यातना
जो मुक्त नहीं करना चाहती काया को
क्योंकि घोड़ा घास से यारी करेगा तो खाएगा क्या
और जोंक खून से दोस्ती करेगी तो पीएगी क्या
मगर घास
घास ही है
ख़ून, ख़ून ही है
जब तक बची है घास एक पत्ती
या बचा है ख़ून एक कतरा
इस मिट्टी की काया में जान है
और है पुन: हरियाली और लाली की
पूरी संभावना
केशव शरण
About the poet

केशव शरण

View profile & all 8 Poems / Stories

More from केशव शरण

  1. दर्द के खेत में - केशव शरण

    केशव शरण बनारस के जाने -पहचाने रचनाकार हैं।इनका जन्म 23-08-1960 को वाराणसी में हुआ,आप के पिता स्व० शिवब्रत सिंह यादव और माता का नाम श्रीमती बासमती देवी है और आप सरकारी सेवा में हैं। आप की प्रकाशित रचनाएं हैं- ‘तालाब के पानी में लड़की’,‘जिधर खुला व्योम होता है’[दोनों कविता-संग्रह],‘दर्द के खेत में’[ग़ज़ल-संग्रह] और ‘कडी़ धूप में’[हाइकू-संग्रह]।

    12.4K reads
  2. जिधर खुला व्योम होता है - केशव शरण

    केशव शरण बनारस के जाने -पहचाने रचनाकार हैं।इनका जन्म 23-08-1960 को वाराणसी में हुआ,आप के पिता स्व० शिवब्रत सिंह यादव और माता का नाम श्रीमती बासमती देवी है और आप सरकारी सेवा में हैं। आप की प्रकाशित रचनाएं हैं- ‘तालाब के पानी में लड़की’,‘जिधर खुला व्योम होता है’[दोनों कविता-संग्रह],‘दर्द के खेत में’[ग़ज़ल-संग्रह] और ‘कडी़ धूप में’[हाइकू-संग्रह]।

    12.4K reads
  3. कड़ी धूप में - केशव शरण

  4. घोड़ा और चिड़िया - केशव शरण

    उसकी पूंछ की मार सेमर सकती है

    12.4K reads
  5. एक हलवाहे का हल चलाना देखकर - केशव शरण

    वह हल चलाता हैऔर मजूरी पाता है

    12.4K reads