मैना

Kedarnath AgarwalKedarnath Agarwal1 Apr 1911 – 22 Jun 2000

1 min read · 12.7K reads


गुम्बज के ऊपर बैठी है, कौंसिल घर की मैना ।
सुंदर सुख की मधुर धूप है, सेंक रही है डैना ।।

तापस वेश नहीं है उसका, वह है अब महारानी ।
त्याग-तपस्या का फल पाकर, जी में बहुत अघानी ।।

कहता है केदार सुनो जी ! मैना है निर्द्वंद्व ।
सत्य-अहिंसा आदर्शों के, गाती है प्रिय छंद ।।

Kedarnath Agarwal
About the poet

Kedarnath Agarwal

Kedarnath Agarwal (1 April 1911–22 June 2000) was a Hindi language poet and writer.

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like