मजदूर का जन्म

Kedarnath AgarwalKedarnath Agarwal1 Apr 1911 – 22 Jun 2000

1 min read · 13.1K reads


एक हथौड़ेवाला घर में और हुआ !
हाथी सा बलवान,
जहाजी हाथों वाला और हुआ !
सूरज-सा इन्सान,
तरेरी आँखोंवाला और हुआ !!
एक हथौड़ेवाला घर में और हुआ!
माता रही विचार,
अँधेरा हरनेवाला और हुआ !
दादा रहे निहार,
सबेरा करनेवाला और हुआ !!
एक हथौड़ेवाला घर में और हुआ !
जनता रही पुकार,
सलामत लानेवाला और हुआ !
सुन ले री सरकार!
कयामत ढानेवाला और हुआ !!
एक हथौड़ेवाला घर में और हुआ !

Kedarnath Agarwal
About the poet

Kedarnath Agarwal

Kedarnath Agarwal (1 April 1911–22 June 2000) was a Hindi language poet and writer.

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like