लफ्ज़े मोअत्बर - ”काज़िम” जरवली

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली(kaazim jarwali)काज़िम जरवली15 Jun 1955

3 min read · 12.4K reads

कोई भी लफ्ज़ मेरा जैसे मोअत्बर ही नही ,
मेरी सदा का किसी पर कोई असर ही नही ।

ये मंजिले भी उसी को सदाए देती हैं ,
वो शख्स जिसको कोई खुवाहिशे सफ़र ही नही ।

तेरे वुजूद से इनकार तेरे होते हुए ,
पता है सबका तुझे अपनी कुछ खबर ही नही ।

मेरे भी नक्श-ए-क़दम हैं ख़लाओं में तहरीर,
ये अर्श सिर्फ सितारों की रहगुज़र ही नही ।

ये संगो खिस्त हैं बे चश्म नाज़री मेरे,
मेरे गवाह फ़कत साहिबे नज़र ही नही ।

गुज़र रहाँ हूँ मे कितनी अजीब राहों से,
सिवाए मेरे मेरा कोई हमसफ़र ही नही ।। ---काज़िम जरवली
(kaazim jarwali)काज़िम जरवली
About the poet

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली

काज़िम जरवली भारत से उर्दू भाषा के शायर हैं।[1]उन्होंने कविता की कई पुस्तकें लिखी है और उनके साहित्यिक काम के लिए उन्हें कतिपय पुरस्कार प्राप्त हुए है। Kazim Jarwali is an Urdu language poet from India.[1] He has written several books of poetry and has receiv…

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like