मैं चल तो दूँ - कविता वाचक्नवी

kavita vaachvanviकविता वाचक्नवी6 Feb 1963

4 min read · 12.4K reads

दर्द के कासिद से भी रिश्ता निभाया किस तरह
चश्मे-तर को आईने से भी छुपाया किस तरह

दर्द में डूबी हुई रातें तुम्हारे हिज्र की
कह न पाए के शबे-ग़म ने रुलाया किस तरह

कारवाँ के साथ भी तन्हा चले हम दूर तक
हमसे पूछो फासला हमने मिटाया किस तरह

हसरतें आबाद थीं अरमान थे जागे हुए
पूछ मत दे थपकियाँ उनको सुलाया किस तरह

टूट तो अब हम गये हैं पर अभी बिखरे नहीं
क्या बताएँ हमने ये जीवन बिताया किस तरह

ख़्वाब क्या-क्या थे हँसी जो इस मुहब्बत ने दिए
क्या कहें ताबीर ने पल-पल सताया किस तरह

ज़िंदगी भर ज़ख्म खाकर भी वफ़ा करते रहे-
ज़ख्म को नासूर बनने से बचाया किस तरह
kavita vaachvanvi
About the poet

kavita vaachvanvi कविता वाचक्नवी

''महर्षि दयानंद और उनकी योगनिष्ठा'' शोध पुस्तक तथा ''मैं चल तो दूँ' कविता संग्रह प्रकाशित। स्त्री सशक्तीकरण के विविध आयाम तथा दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा स्मारिका का संपादन। विभिन्न विधाओं में अनेक रचनाएँ देश भर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित, कुछ र…

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like