पत्थर और रस्सी - कौशल किशोर

कौशल किशोरकौशल किशोर1 Sept 1954

7 min read · 12.4K reads

तुम पत्थर
मैं रस्सी
हमारा क्या मुकाबला ?
तुम ठोस, सख़्त और मज़बूत
मैं कोमल, मुलायम और लचकदार
तुम्हारे घनत्व की हमसे क्या बराबरी ?

तुम मन्दिर में स्थापित
मनों दूध से रोज नहाते
तुम्हारे निशाने पर
डाल से लटकता फल
बैठी है जिस पर भूखी चिड़िया
चोंच मारने को तैयार
फल गिरता है धरती पर
और ‘चीं....चीं’ करती चिड़िया
घायल कहीं दूर
यही तुम्हारी खासियत है
चोट देना और प्रहार करना
ज़ख़्म देना और लहूलुहान करना
निष्ठुर हो
कठोर हो
फिर भी पूजे जाते हो

तुम कुएँ की जगत पर चित्त लेटे
अपना चट्टानी सीना फैलाए
और मैं बँधा तुम्हारे सीने से रगड़ खाता
पर जंग तो जंग है
और यह कोई नई नहीं
आदिम काल से चली आ रही

हम दास बनाए गए
और तुम मालिक
हम असभ्य कहलाए
और तुम सभ्य
विभाजन रेखा खींच दी गई हमारे बीच
हम रह गए जहाँ थे
और तुम हड़प चले गए उस पार

जानता हूँ
मैं नहीं बचूँगा
कुछ भी नहीं बचेगा
नष्ट हो जायेगा मेरा रेशा-रेशा
अस्तित्वहीन हो जाऊँगा
पर किसी ख़ुशफ़हमी में नहीं रहना
तुम भी नहीं बचोगे साबुत
मिटते-मिटते भी
मैं छोड़ जाऊँगा
तुम्हारे सीने पर अपना निशान

रक्तबीज हैं हम
फिर-फिर लौटेंगे
स्पार्टकस बन कर
वे धारियाँ जो हमने बनाई हैं
गहराती जाएँगी दिन-दिन ।
कौशल किशोर
About the poet

कौशल किशोर

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाप्रेम'प्रेम-महिमा'प्रेम, प्रेम— ए. के. परंदामनारजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय