नयी शुरुआत - कौशल किशोर

कौशल किशोरकौशल किशोर1 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़ घटा बन कर रह जाए आँख कँवल हो जाए
शायद उन को पल भर सोचें और ग़ज़ल हो जाए

जिस दीपक को हाथ लगा दो जलें हज़ारों साल
जिस कुटिया में रात बीता दो ताज-महल हो जाए

कितनी यादें आ जाती है दस्तक दिए बगैर
अब ऐसी भी क्या वीरानी घर जंगल हो जाए

तुम आओ तो पंख लगा कर उड़ जाए ये शाम
मीलों लम्बी रात सिमट कर पल दो पल हो जाए
कौशल किशोर
About the poet

कौशल किशोर

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like