हिज्र हो या विसाल रहने दो - कनुप्रिया

कनुप्रियाकनुप्रिया21 Sept 1988

3 min read · 12.4K reads

रुई धुनकर
चल दिए वापस धुने
सर्दियाँ बीतीं
हुए दिन कुनकुने !

फिर हवा की
गर्म हुईं हथेलियाँ
रंग में डूबीं
प्रसँग-पहेलियाँ
पादपों की गोद में
आश्वस्त हैं
कम्र तन्वँगी
नवेली वेलियाँ
कुछ कुहासे
रह गये फिर अधबुने !

भुरभुरे-से
रेत के टीले हुए
अग्नि-पुत्र पलाश
मग़ज़ीले हुए
एक शापित यक्ष
मर्माहत हुआ
फिर वसन्ती गीत-स्वर
गीले हुए
लौट आए
फगुनहट के पाहुने !
कनुप्रिया
About the poet

कनुप्रिया

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like