ये शाम है ग़म की शाम सही - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

यह गीत प्रिया और अनिल जनविजय के लिए

ये शाम है ग़म की शाम सही
ये शाम भी ढल ही जाएगी ।

माना चहुँ ओर अन्धेरा है
नभ में मेघों का डेरा है
हाँ, कोसों दूर सवेरा है
पर धूप निकल ही आएगी ।

ये शाम है ग़म की शाम सही
ये शाम भी ढल ही जाएगी ।

चलने से तू माज़ूर सही
हाँ, जिस्म थकन से चूर सही
मंज़िल भी सदियों दूर सही
पर राह निकल ही आएगी ।

ये शाम है ग़म की शाम सही
ये शाम भी ढल ही जाएगी ।

आँखों में सपन सजाए रख
हाँ, अपनी अगन जगाए रख
मंज़िल की लगन लगाए रख
मंज़िल है तो मिल ही जाएगी ।

ये शाम है ग़म की शाम सही
ये शाम भी ढल ही जाएगी ।I

30 मई 2017
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like