ये चाँद है सहमा हुआ ख़ामोश नहीं है - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

ये चाँद है सहमा हुआ ख़ामोश नहीं है ।
ख़ामोश नज़र आता है ख़ामोश नहीं है ।।

इस सोई हुई राख के अम्बार के नीचे
लावा है चहकता हुआ ख़ामोश नहीं है ।

पेशानी[1] की वादी में पसीने का ये दरिया
अफ़्सूं[2] है छलकता हुआ ख़ामोश नहीं है ।

ग़ुंचों से ढलक जाती है चुपचाप जो शबनम
गिरिया[3] है दहकता हुआ ख़ामोश नहीं है ।

ख़ामोशी से लबरेज़ नज़र आती है महफ़िल
एक सुर है चटख़ता हुआ ख़ामोश नहीं है ।।

7-7-1983
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्य