तमाम उम्र सितम हमपे वो हज़ार करे - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

तमाम उम्र सितम हमपे वो हज़ार करे I
बस एक बार ज़मीर उसको शर्मसार करे II

कई हज़ार तरीक़े हैं ख़ुदखुशी के मियाँ,
बशर को अब नहीं लाज़िम किसी को प्यार करे I

हरेक बात पे तकरार ही नहीं अच्छी,
कभी तो प्यार का अन्दाज़ इख़्तियार करे I

सुना है उसको अज़ाबों का कोई ख़ौफ़ नहीं,
हमारा ज़िक्र भी ज़ालिम कभी-कभार करे I

हमारे बाद रक़ीबों पे कोई क़ैद न हो,
किसी भी हीले से जो चाहे ज़िक्रे-यार करे I

किसी भी हाल में जी लेंगे बेहया होकर,
कहाँ तलक कोई मरने का इन्तज़ार करे II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम