कोई खुद्दार तेरा हमसफ़र हो भी तो कैसे हो - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

कोई खुद्दार तेरा हमसफ़र हो भी तो कैसे हो ।
तेरे महफ़िल में कुश्तों का गुज़र हो भी तो कैसे हो ।।

परेशानी तो ये है खुद-अज़ीयत तेरी फ़ितरत है
दवा-दारू किसी की कारगर हो भी तो कैसे हो ।

सदाक़त पर समाजत को यहाँ तरजीह मिलती है
तेरी तंज़ीम में क़तरा गुहर हो भी तो कैसे हो ।

ज़मीं में डालता है बीज तू खारे-मुग़ीलां का
तेरे आँगन में बरगद का शजर हो भी तो कैसे हो ।

मेरी लाचारगी है तुझको राहे-रास्त पर लाना
गुरेज़ां सोज़ तुझसे इस क़दर हो भी तो कैसे हो ।।

29 जुलाई 1987
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानाआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीअफ़वाहों का ड्राफ़्टअफ़वाहें कर रही हैं नेतृत्व।लाल किले पर फहराई जाती हैं अफ़वाह— फ़रीद ख़ाँअफ़वाहों के प्रवक्ताएक अच्छे अमानवीय शासन में ही स्थापित की जा सकती हैं,अफ़वाहों की ऊँची-ऊँची प्रतिमाएँ, जो घृणा के बिना संभव नहीं है।— फ़रीद ख़ाँएक मॉर्बिड कल्पनामाघ की रात का'सब-ज़ीरो' जाड़ा...— हरि बरकाकति