ख़ुद को कहते हैं उसका शैदाई - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

ख़ुद को कहते हैं उसका शैदाई[1] ।
हमसे होगी न उसकी रुसवाई ।।

आह दिल से ज़बान की दूरी
बात आई गई गई आई ।

आसमां कितना छटपटाया था
क्या उसे डस गई थी तन्हाई ।

उसका अन्दाज़ था जुदागाना
यूँ हँसाया कि आँख भर आई ।

कोठरी दिल की तंग थी कितनी
याद भी उसमें तह-ब-तह आई ।

अब तमाशा ज़रूर होना था
हम तो ख़ुद बन गए तमाशाई ।

सारे आदिल[2] थे सारे मुंसिफ़[3] थे
सोज़ की पर हुई न सुनवाई ।।

kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like