गर उसकी ज़ुल्फ़ परीशां नहीं तो कुछ भी नहीं - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

गर उसकी ज़ुल्फ़ परीशां नहीं तो कुछ भी नहीं I
हमारी मौत का सामां नहीं तो कुछ भी नहीं II

सतूने-दार पे काफ़ी नहीं सरों के चराग़,
ब-आबो-ताब चराग़ां नहीं तो कुछ भी नहीं I

ये ज़िन्दगी की अलामत है इसकी फ़िक्र न कर,
तेरा ज़मीर परेशां नहीं तो कुछ भी नहीं I

अदाए-ख़ास है उसकी तू जी न कर छोटा,
वो बादे-मर्ग गुलअफ़्शां नहीं तो कुछ भी नहीं I

सुख़नवरी का वो दावा ज़रा नहीं करता,
अगर्चे सोज़ ग़ज़लख़्वां नहीं तो कुछ भी नहीं II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like