शब्द

Kanhaiyalal SethiaKanhaiyalal Sethia11 Sept 1919 – 11 Nov 2008

1 min read · 12.7K reads


प्रत्येक
शब्द के बीज में है -
अर्थ का वृक्ष ।
वह उगेगा
जव मिलेगी
अनुभव की धारा
संवेदना का जल ।

निगूंढ़
बजा कर
एक गीत की धुन
रख दिया सितार को
यथास्थान
गूंगे वादक ने ।

नहीं पकड़ी
ऊपर उठी हुई अनुगूँज
बहरे आकाश ने
लेकिन
पकड़ लिया उसे
गली में बैठे हुए
अँधे सूरदास ने ।

अनुवाद : मोहन आलोक

 

Kanhaiyalal Sethia
About the poet

Kanhaiyalal Sethia

Kanhaiyalal Sethia (11 September 1919 – 11 November 2008) was a well-known Rajasthani and Hindi poet. He was born in Sujangarh, Churu District in the Indian state of Rajasthan. He was a passionate supporter of making Rajasthani, the mother tongue of the peopl…

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like