तुझ बिन भोर हुई - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

जब भी तुझ बिन भोर हुई.
नम आँखों की कोर हुई.

बाधायें तो आईं पर,
क्या चाहत कमजोर हुई.

कच्चे-कच्चे रिश्तों की,
कितनी पक्की डोर हुई.

तेरी खुशबू की चर्चा,
गुलशन में हर ओर हुई.

तू जब यादों में छाया,
और घटा घनघोर हुई.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories