पूछ रहा है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

इक बेवफ़ा से कोई पता पूछ रहा है.
किस ओर है ये राहे-वफ़ा वफ़ा पूछ रहा है.

अच्छा न इक मरीज़ हुआ जिससे कभी भी,
उस डॉक्टर से अपनी दवा पूछ रहा है.

पूछा न उसने कुछ भी कभी पास रहा जब,
अब दूर हूँ तो हाल मेरा पूछ रहा है.

क़ातिल के क़त्ल करने का देखें तो सलीका,
मक़्तूल से वो उसकी रज़ा पूछ रहा है.

जिस बात को छुपाना अभी चाह रहा हूँ,
वो बस उसी के पीछे पड़ा पूछ रहा है.

इक बार भी न पूछा कि माँ कैसे मरी पर,
बक्से में उसके क्या-क्या मिला पूछ रहा है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories