पर्यावरण सुरक्षा - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

पर्यावरण सुरक्षा करिये पर्यावरण सुरक्षा।
जन-जन का हित करने वाला काम एक यह सच्चा।

साँस-साँस में हवा हमेशा,
करती मदद हमारी।
अगर हवा ही दूषित होगी,
फैलेगी बीमारी।
हवा न होने दें ज़हरीली होगी जीवन रक्षा।
पर्यावरण सुरक्षा करिये पर्यावरण सुरक्षा।

गंदे पानी से हो जाती,
है जलवायु प्रदूषित।
कहीं न गंदे पानी को हम,
होने दें एकत्रित।
इसमें रुचि ले हर बूढ़ा हर नवजवान हर बच्चा।
पर्यावरण सुरक्षा करिये पर्यावरण सुरक्षा।
आओ मिलकर इस धरती पर,
वृक्ष अनेक लगायें।
हरे-भरे हैं जितने जंगल,
कभी न कटने पायें।
चारों ओर इसी से वातावरण बनेगा अच्छा।
पर्यावरण सुरक्षा करिये पर्यावरण सुरक्षा।
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories