मुझसे प्यार करते हो - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

बोलो क्या मुझसे प्यार करते हो.
इश्क पर ऐतबार करते हो.

दोस्त,परिचित,अजीज़ या अपने,
मुझको किसमें शुमार करते हो.

इक न इक वादा रोज़ करके तुम,
खुद पे कितना उधार करते हो.

जिसके बारे में खाते हो कसमें,
वो ही क्यों बार-बार करते हो.

यों ही मैं बेक़रार हूँ कितना,
और क्यों बेक़रार करते हो.

मानता हूँ कि पाक दामन हो,
आज क्यों दागदार करते हो.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories