कुछ कहता तो - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

थोड़े दिन सँग रहता तो.
वो मुझसे कुछ कहता तो.

मेरे आगे बर्फ़ रहा,
पानी था तो बहता तो.

वो कुंदन बन सकता था,
लेकिन आग में दहता तो.

इतनी जल्दी टूट गया.
बोझ ज़रा सा सहता तो.

जब खुद ही दीवार बना,
तो पहले वो ढहता तो.

मज़िल तक पहुँचाता मैं,
हाथ वो मेरा गहता तो.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories