हमारे दादा जी - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

सीधे-सादे नेक हमारे दादा जी.
लाखों में हैं एक हमारे दादा जी.

हमें खिलाते लड्डू-पेड़ा-रसगुल्ला,
टॉफी-बिस्कुट-केक हमारे दादा जी.

सैर करायें-कहें कहानी-सँग खेलें,
करते काम अनेक हमारे दादा जी.

चाहे जितना खेलें उधम मचायें हम,
नहीं लगाते ब्रेक हमारे दादा जी.

पापा-मम्मी डाँटे मारें ग़लती पर,
क्षमा करें मिस्टेक हमारे दादा जी.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories