दास्ताने-ज़िन्दगी - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

कह रहा हूँ दास्ताने-ज़िन्दगी.
ग़म-ख़ुशी हैं दरमियाने-ज़िन्दगी.

मौत की क्यों फ़िक्र वो तो आएगी,
आओ गायें हम तराने-ज़िन्दगी,

खट्टे-मीठे कितने अनुभव रोज़ ही,
मिलते हैं हमको बहाने-ज़िन्दगी.

है जहाँ पर प्यार सँग सब्रो-सुकूं,
है वहाँ पर आशियाने-ज़िन्दगी.

ख़ुदकुशी को जा रहा था कोई जब,
आ गया कोई बचाने ज़िन्दगी.

बाँटिये मुस्कान औरों को सदा,
फिर लगेगी मुस्कुराने ज़िन्दगी.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories