बिल्ली की दिल्ली यात्रा - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

बिल्ली आई बिल्ली आई आज घूमने दिल्ली आई.

लाल किला दिख गया विशाल।
जंतर-मंतर एक कमाल।
बिड़ला मंदिर जामा मस्जिद ,
देख-देख बिल्ली खुशहाल।
तभी वहाँ से भागी बिल्ली उसको कुत्ता पड़ा दिखाई.
बिल्ली आई बिल्ली आई आज घूमने दिल्ली आई.

 अप्पूघर में झूले झूल।
बिल्ली गई सभी कुछ भूल।
मुग़ल गार्डेन जाकर उसने,
देखे सुंदर-सुंदर फूल।
तितली के पीछे वह दौड़ी लेकिन उसको पकड़ न पाई.
बिल्ली आई बिल्ली आई आज घूमने दिल्ली आई.

खाली था बिल्ली का पेट।
बिल्ली गई इंडिया गेट ।
गई वहाँ से कुतुबमीनार,
पर चूहे से हुई न भेंट।
थककर वह होटल में पहुँची बोली-चाय पिलाओ भाई.
बिल्ली आई बिल्ली आई आज घूमने दिल्ली आई.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories