अमलतास - कमलेश भट्ट कमल

kamlesh Bhatt kamalकमलेश भट्ट कमल13 Feb 1959

4 min read · 12.4K reads

मन करता है तेरे अधरों पर मैं छंद लिखूँ।
ढाई आखर में होता है क्या आनंद लिखूँ।

रूप-रंग पर लिख डालूँ मैं
कोई आज रुबाई.
नैनों पर दोहे लिख डालूँ
गालों पर चौपाई.
जो साँसों में घुला, ग़ज़ल में वह मकरंद लिखूँ।
ढाई आखर में होता है क्या आनंद लिखूँ।

मेंहदी से लिख दूँ हथेलियों
पर मैं राधा रानी ।
लिखूँ महावर से पैरों पर
फिर मीरा दीवानी ।
तेरे-मेरे सम्बंधों पर ललित निबंध लिखूँ।
ढाई आखर में होता है क्या आनंद लिखूँ।

फिर गीतों में नख से शिख तक
हर शृंगार लिखूँ मैं।
जो जीवन को जीवन देता
है वह प्यार लिखूँ मैं।
अंतरतम तक ऐसे डूबूँ काव्य प्रबंध लिखूँ।
ढाई आखर में होता है क्या आनंद लिखूँ।
kamlesh Bhatt kamal
About the poet

kamlesh Bhatt kamal कमलेश भट्ट कमल

कमलेश भट्ट कमल (जन्म: 13 फरवरी, 1959) गाजियाबाद स्थित हिन्दी लेखक हैं। ग़ज़ल, कहानी, हाइकु, साक्षात्कार, निबन्ध, समीक्षा एवं बाल-साहित्य आदि विधाओं में रचना करते हैं। Kamlesh Bhatt Kamal (born: 13 February 1959) is a Ghaziabad-based Hindi writer. He composes…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like