ये समंदर है किनारे ही किनारे जाओ - कलीम आजिज़

कलीम आजिज़कलीम आजिज़11 Sept 1924 – 15 Sept 2015

4 min read · 12.4K reads

ये समंदर है किनारे ही किनारे जाओ
इश्क हर शख़्स के बस का नहीं प्यारे जाओ

यूँ तो मक्तल में तमाशाई बहुत आते हैं
आओ उस वक्त के जिस वक्त पुकारे आओ

दिल की बाज़ी लगे फिर जान की बाज़ी लग जाए
इश्क में हार के बैठो नहीं हारे जाओ

काम बन जाए अगर जुल्फ-ए-जुनूँ बन जाए
इस लिए उस को सँवारो के सँवारे जाओ

कोई रस्ता कोई मंजिल इसे दुश्वार नहीं
जिस जगह चाहो मोहब्बत के सहारे जाओ

हम तो मिट्टी से उगाएँगे मोहब्बत के गुलाब
तुम अगर तोड़ने जाते हो सितारे जाओ

डूबना होगा अगर डूबना तकदीर में है
चाहे किश्ती पे रहो चाहे किनारे जाओ

तुम ही सोचो भला ये शौक कोई शौक हुआ
आज ऊँचाई पे बैठो कल उतार जाओ

मौत से खेल के करते हो मोहब्बत ‘आजिज़’
मुझ को डर है कहीं बे-मौत न मारे जाओ
कलीम आजिज़
About the poet

कलीम आजिज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from कलीम आजिज़

  1. दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो - कलीम आजिज़

    दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो ।वो दोस्त हो, दुश्मन को भी जो मात करो हो ।।

    12.4K reads
  2. शेर-ओ-सुखन - कलीम आजिज़

    1.वह शेर था जिसे कभी लाल किले के मुशायरे में आजिज़ साहब के मुँह से सुनकर इन्दिरा गांधी बिदक गई थीं!

    12.4K reads
  3. आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिला - कलीम आजिज़

    आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिलादिल भी हम को खूबी-ए-किस्मत से दीवाना मिला

    12.4K reads
  4. बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे है - कलीम आजिज़

    बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे हैग़ज़ल कम-बख़्त कुछ ऐसी पढ़े है दिल हिला दे है

    12.4K reads
  5. धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों का - कलीम आजिज़

    धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों काउठा नहीं है अभी ऐतबार नालों का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like