अपने जज़्बात छुपा कर रक्खें - कैलाश मनहर

कैलाश मनहरकैलाश मनहर2 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

अपने जज़्बात छुपाकर रक्खें ।
जीभ दाँतों में दबाकर रक्खें ।

हर तरफ़ आग लपलपाती है,
आप दामन को बचाकर रक्खें ।

जाने कब साथ छोड़ दें खुशियाँ,
ग़म को सीने से लगाकर रक्खें ।

जम्हूरियत की मत करें बातें,
हक़-ए-इनसाफ़ भुलाकर रक्खें ।

सवाल करने की हिम्मत न करें,
सर-ओ-नज़र को झुकाकर रक्खें ।
कैलाश मनहर
About the poet

कैलाश मनहर

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like