आज फिर बेज़ुबान-सा हूँ मैं - कैलाश मनहर

कैलाश मनहरकैलाश मनहर2 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

आज फिर बेज़ुबान-सा हूँ मैं ।
एक ख़ाली मकान-सा हूँ मैं ।

बिन सुने ही किया गया खारिज़,
बाग़ियों के बयान-सा हूँ मैं ।

वो अगर संग दिल है तो भी क्या,
पत्थरों पर निशान-सा हूँ मैं ।

अपनी तारीख़ के उजाले में,
कोई उजड़े जहान-सा हूँ मैं ।
कैलाश मनहर
About the poet

कैलाश मनहर

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like