बादल टूटे ताल पर - कैलाश गौतम

कैलाश गौतमकैलाश गौतम8 Sept 1944 – 9 Sept 2006

3 min read · 12.4K reads

बादल
टूटे ताल पर |
आटा सनी हथेली जैसे
भाभी पोंछ गई
शोख ननद के गाल पर |

कजलीवन लौटी पुरवाई
गाता विन्ध्याचल
गंगा में जौ बोता खुलकर
इन्द्रधनुष आंचल
मीठा -मीठा चुंबन हँसकर
मौसम पार गया
नई फसल के भाल पर |

बंद गली की कसम न टूटी
गाड़ी छूट गई
लहरों में ही आर -पार की
माला टूट गई
तन जैसे पिंजरे का पंछी
मन का हाल वही
जैसे ढूध उबाल पर |
कैलाश गौतम
About the poet

कैलाश गौतम

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like