थोड़ा सा अक्स चाँद के पैकर में डाल दे - कैफ़ भोपाली

कैफ़ भोपालीकैफ़ भोपाली

4 min read · 12.4K reads

थोड़ा सा अक्स चाँद के पैकर में डाल दे
तू आ के जान रात के मंज़र में डाल दे

जिस दिन मेरी जबीं किसी दहलीज़ पर झुके
उस दिन खुदा शगाफ मेरे सर में डाल दे

अल्लाह तेरे साथ मल्लाह को न देख
ये टूटी फूटी नाव समंदर में डा ल दे

ओ तेरे माल ओ ज़र को मैं तक्दीस बख्श दूँ
ला अपना माल ओ ज़र मेरी ठोकर में डाल दे

भाग ऐसे रह-नुमा से जो लगता है ख़िज्र सा
जाने ये किस जगह तुझे चक्कर में डाल दे

इस से तेरे मकान का मंज़र है बद-नुमा
चिंगारी मेरे फूस के छप्पर में डाल दे

मैं ने पनाह दी तुझे बारिश की रात में
तू जाते जाते आग मेरे घर में डाल दे

ऐ ‘कैफ’ जागते तुझे पिछला पहर हुआ
अब लाश जैसे जिस्म को बिस्तर में डाल दे
कैफ़ भोपाली
About the poet

कैफ़ भोपाली

View profile & all 28 Poems / Stories

More from कैफ़ भोपाली

  1. दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिले - कैफ़ भोपाली

    दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिलेहम को तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले

    12.4K reads
  2. दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आई - कैफ़ भोपाली

    दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आईफिर ये बारिश मेरी तनहाई चुराने आई

    12.4K reads
  3. गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दिया - कैफ़ भोपाली

    गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दियाकट गया दिन तो हमें रात ने जीने न दिया

    12.4K reads
  4. हाए लोगों की करम-फरमाइयाँ - कैफ़ भोपाली

    हाए लोगों की करम-फरमाइयाँतोहमतें बदनामियाँ रूसवाइयाँ

    12.4K reads
  5. हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों ने - कैफ़ भोपाली

    हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों नेदीन छुड़ाया धर्म छुड़ाया देस छुड़ाया लोगो नें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ