दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिले - कैफ़ भोपाली

कैफ़ भोपालीकैफ़ भोपाली

4 min read · 12.4K reads

दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिले
हम को तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले

हम तरसते ही तरसते ही तरसते ही रहे
वो फलाने से फलाने से फलाने से मिले

ख़ुद से मिल जाते तो चाहत का भरम रह जाता
क्या मिले आप जो लोगों के मिलाने से मिले

माँ की आगोश में कल मौत की आगोश में आज
हम को दुनिया में ये दो वक्त सुहाने से मिले

कभी लिखवाने गए ख़त कभी पढ़वाने गए
हम हसीनों से इसी हीले बहाने से मिले

इक नया जख़्म मिला एक नई उम्र मिली
जब किसी शहर में कुछ यार पुराने से मिले

एक हम ही नहीं फिरते हैं लिए किस्सा-ए-गम
उन के खामोश लबों पर भी फसाने से मिले

कैसे माने के उन्हें भूल गया तू ऐ ‘कैफ’
उन के खत आज हमें तेरे सिरहाने से मिले
कैफ़ भोपाली
About the poet

कैफ़ भोपाली

View profile & all 28 Poems / Stories

More from कैफ़ भोपाली

  1. दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आई - कैफ़ भोपाली

    दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आईफिर ये बारिश मेरी तनहाई चुराने आई

    12.4K reads
  2. गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दिया - कैफ़ भोपाली

    गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दियाकट गया दिन तो हमें रात ने जीने न दिया

    12.4K reads
  3. हाए लोगों की करम-फरमाइयाँ - कैफ़ भोपाली

    हाए लोगों की करम-फरमाइयाँतोहमतें बदनामियाँ रूसवाइयाँ

    12.4K reads
  4. हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों ने - कैफ़ भोपाली

    हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों नेदीन छुड़ाया धर्म छुड़ाया देस छुड़ाया लोगो नें

    12.4K reads
  5. इस तरह मोहब्बत में दिल पे हुक्मरानी है - कैफ़ भोपाली

    इस तरह मोहब्बत में दिल पे हुक्मरानी हैदिन नहीं मेरा गोया उन की राजधानी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like