कुटिया में कौन आएगा इस तीरगी के साथ - कैफ़ भोपाली

कैफ़ भोपालीकैफ़ भोपाली

3 min read · 12.4K reads

कुटिया में कौन आएगा इस तीरगी के साथ
अब ये किवाड़ बंद करो खामुशी के साथ

साया है कम खजूर के ऊँचे दरख़्त का
उम्मीद बाँधिए न बड़े आदमी के साथ

चलते हैं बच के शैख ओ बरहमन के साए से
अपना यही अमल है बुरे आदमी के साथ

शाइस्तगान-ए-शहर मुझे ख़्वाह कुछ कहें
सड़कों का हुस्न है मेरी आवारगी के साथ

शाएर हिकायतें न सुना वस्ल ओ इश्क की
इतना बड़ा मजाक न कर शाएरी के साथ

लिखता है गम की बात मर्सरत के मूड में
मख़्सूस है ये तर्ज़ फकत ‘कैफ’ ही के साथ
कैफ़ भोपाली
About the poet

कैफ़ भोपाली

View profile & all 28 Poems / Stories

More from कैफ़ भोपाली

  1. दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिले - कैफ़ भोपाली

    दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिलेहम को तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले

    12.4K reads
  2. दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आई - कैफ़ भोपाली

    दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आईफिर ये बारिश मेरी तनहाई चुराने आई

    12.4K reads
  3. गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दिया - कैफ़ भोपाली

    गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दियाकट गया दिन तो हमें रात ने जीने न दिया

    12.4K reads
  4. हाए लोगों की करम-फरमाइयाँ - कैफ़ भोपाली

    हाए लोगों की करम-फरमाइयाँतोहमतें बदनामियाँ रूसवाइयाँ

    12.4K reads
  5. हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों ने - कैफ़ भोपाली

    हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों नेदीन छुड़ाया धर्म छुड़ाया देस छुड़ाया लोगो नें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like