जो रोएँ दर्द-ए-दिल से तिलमिला कर

Jurat Qalandar BakhshJurat Qalandar Bakhsh1 Jan 1748 – 1 Jan 1809

1 min read · 12.6K reads

जो रोएँ दर्द-ए-दिल से तिलमिला कर

तो वो हँसता है क्या क्या खिलखिला कर

यही देखा कि उठवाए गए बस

जो देखा टुक उधर को आँख उठा कर

भला देखें ये किन आँखों से क्यूँ जी

किसी को देखना हम को दिखा कर

खड़ा रहने न दें वो अब कि जो शख़्स

उठाते थे मज़े हम को बिठा कर

गया वो दिल भी पहलू से कि जिस को

कभी रोते थे छाती से लगा कर

चली जाती है तू ऐ उम्र-ए-रफ़्ता

ये हम को किस मुसीबत में फँसा कर

ख़त आया वाँ से ऐसा जिस से अपना

नविश्ता ख़ूब समझे हम पढ़ा कर

अभी घर से नहीं निकला वो तिस पर

चला घर-बार इक आलम लुटा कर

दिया धड़का उसे कुछ वस्ल में हाए

बिगाड़ी बात गर्दूं ने बना कर

मोहब्बत इन दिनो जो घट गई वाँ

तो कुछ पाते नहीं उस पास जा कर

मगर हम शौक़ के ग़लबे से हर बार

ख़जिल होते हैं हाथ अपना बढ़ा कर

नहीं मुँह से निकलती उस के कुछ बात

किसी ने क्या कहा 'जुरअत' से आ कर

Jurat Qalandar Bakhsh
About the poet

Jurat Qalandar Bakhsh

Qalandar Bakhsh Jurat (1748 - 1809) born Yahya Khan, was an Indian poet of the Lucknow school. He was born 1748 in Delhi but spent his childhood in Faizabad and later migrated to Lucknow. He was the disciple of Mirza Jafar Ali Hasrat and a close friend of Ins…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी