हम तो कहते थे दम-ए-आख़िर ज़रा सुस्ता न जा

Jurat Qalandar BakhshJurat Qalandar Bakhsh1 Jan 1748 – 1 Jan 1809

2 min read · 12.8K reads

हम तो कहते थे दम-ए-आख़िर ज़रा सुस्ता न जा

ले, चले हम जान से, मुख़्तार है अब जा न जा

ले दिल-ए-बेताब आता है वो कर ले अर्ज़-ए-हाल

देखते ही उस की सूरत इस क़दर घबरा न जा

तंग हो कर किस अदा से वस्ल की शब को वो शोख़

मुझ से कहता था कि हे हे इस क़दर लिपटा न जा

पास आना गर नहीं मंज़ूर तो आ आ के शक्ल

अज़-रह-ए-शोख़ी मुझे तू दूर से दिखला न जा

जाऊँ जाऊँ क्या कहे है बस लड़ाई हो चुकी

प्यार से मेरे गले अब जान-ए-जाँ लग जा न जा

क्या समाँ रखता है वो महफ़िल से उठना यार का

और इशारों से मिरा कहना कि आ जाना, न जा

कहते हैं आता है वो ऐ जान बर-लब-आमदा

तू ख़ुदा के वास्ते टुक और भी रह जा न जा

रूठ कर जब मुझ से वो जाता है तो कर ज़ब्त-ए-आह

पहले तो कहता हूँ मैं ''तू जान अब जा या न जा''

लेक उठ कर जब वो जाता है तो बे-ताबी से मैं

वूँ ही कहता हूँ ''तिरे क़ुर्बान जाऊँ आ, न जा''

लोटता है 'जुरअत'-ए-बेताब जाने से तिरे

यूँ उसे तड़पा के तू ऐ शोख़-ए-बे-परवा, न जा

Jurat Qalandar Bakhsh
About the poet

Jurat Qalandar Bakhsh

Qalandar Bakhsh Jurat (1748 - 1809) born Yahya Khan, was an Indian poet of the Lucknow school. He was born 1748 in Delhi but spent his childhood in Faizabad and later migrated to Lucknow. He was the disciple of Mirza Jafar Ali Hasrat and a close friend of Ins…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like