मिरे जब तक कि दम में दम रहेगा

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

मिरे जब तक कि दम में दम रहेगा

यही रोना यही मातम रहेगा

कहाँ तक ये ग़ुरूर-ए-हुस्न ज़ालिम

हमेशा क्या यही आलम रहेगा

यही सोज़िश है दाग़ों की तो क्यूँ-कर

सलामत पम्बा-ए-मरहम रहेगा

जुदा जब तक हूँ ऐ बे-दर्द तुझ से

यही दर्द और दिल बाहम रहेगा

अगर यूँही रहेगी हैरत-ए-इश्क़

अगर ये दीदा-ए-नम नम रहेगा

ब-रंग-ए-शबनम आ कर क़तरा-ए-इश्क़

हमारी हर मिज़ा पर जम रहेगा

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories