मर रहते हैं दर पर तिरे दो-चार हमेशा

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

मर रहते हैं दर पर तिरे दो-चार हमेशा

है जौर-ओ-जफ़ा तुझ को सज़ा-वार हमेशा

आशिक़ तिरा मरने को है तय्यार हमेशा

दिखला न मिज़ा ख़ंजर-ए-ख़ूँ-ख़ार हमेशा

इक छेड़ निकाले है नई यार हमेशा

रहता है मिरे दर-पए-आज़ार हमेशा

अल्लाह सलामत रखे तेरे लब-ए-शीरीं

सुनवाया करे बातें मज़ेदार हमेशा

है डर से तिरे आलम-ए-बाला तह-ओ-बाला

लटके है तिरी अर्श पे तलवार हमेशा

जूँ हल्क़ा-ए-दर दर पे तिरे सुब्ह से ता-सुब्ह

रहता है तिरा तालिब-ए-दीदार हमेशा

इज़हार करूँ जिस से मैं अहवाल को अपने

अहवाल-ए-तबाह उस का रहे यार हमेशा

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories