छोड़िए किस तरह से मय-नोशी

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

छोड़िए किस तरह से मय-नोशी

ज़ोर-ए-आलम रखे है बे-होशी

इक नज़र उस को देखने पाएँ

गो मयस्सर न हो हम-आग़ोशी

क़ैद करना किसी को है मंज़ूर

ज़ुल्फ़ करती है तुझ से सरगोशी

हूँ मैं सर-गश्ता मिस्ल-ए-रेग-ए-रवाँ

क्या कहूँ अपनी ख़ाना-बरदोशी

वस्फ़ में उस दहन के ऐ 'जोशिश'

हम ने की इख़्तियार ख़ामोशी

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories