इबादत - जोश मलीहाबादी

जोश मलीहाबादीजोश मलीहाबादी5 Sept 1898 – 22 Sept 1982

8 min read · 12.3K reads

नगरी मेरी कब तक युँही बरबाद रहेगी
दुनिया यही दुनिया है तो क्‍या याद रहेगी

आकाश पे निखरा हुआ सूरज का है मुखड़ा
और धरती पे उतरे हुए चेहरों का है दुखड़ा

दुनिया यही दुनिया है तो क्‍या याद रहेगी
नगरी मेरी कब तक युँही बरबाद रहेगी

कब होगा सवेरा? कोई ऐ काश बता दे
किस वक़्त तक, ऐ घूमते आकाश, बता दे

इन्‍सान पर इन्‍सान की बेदाद रहेगी
नगरी मेरी कब तक युँही बरबाद रहेगी

चहकार से चिड़ियों की चमन गूँज रहा है
झरनों के मधुर गीत से बन गूँज रहा है
पर मेरा तो फ़रियाद से मन गूँज रहा है

कब तक मेरे होंठो पे ये फ़रियाद रहेगी
नगरी मेरी कब तक युँही बरबाद रहेगी

इश्रत का उधर नूर, इधर ग़म का अँधेरा
साग़र का उधर दौर, इधर ख़श्‍क ज़बां है

आफ़त का ये मंज़र है, क़यामत का समॉं है
आवाज़ दो इन्‍साफ़ को इन्‍साफ़ कहाँ है

रागों की कहीं गूँज, कहीं नाला-ओ-फ़रियाद
नगरी मेरी बरबाद है बरबाद है बरबाद
नगरी मेरी कब तक युँही बरबाद रहेगी

हर शै में चमकते हैं उधर लाख सितारे
हर आँख से बहते हैं इधर खून के धारे

हँसते हैं चमकते हैं उधर राजदुलारे
रोते हैं बिलखते हैं इधर दर्द के मारे

इक भूख से आज़ाद तो सौ भूख से नाशाद
नगरी मेरी बरबाद है बरबाद है बरबाद
नगरी मेरी कब तक युँही बरबाद रहेगी

ऐ चाँद उमीदों को मेरी शमअ़ दिखा दे
डूबे हुए खोये हुए सूरज का पता दे

रोते हुए जुग बीत गया अब तो हँसा दे
ऐ मेरे हिमालय मुझे ये बात बता दे

होगी मेरी नगरी भी कभी ख़ैर से आज़ाद
नगरी मेरी बरबाद है बरबाद है बरबाद

नगरी मेरी कब तक युँही बरबाद रहेगी
दुनिया यही दुनिया है तो क्‍या याद रहेगी
जोश मलीहाबादी
About the poet

जोश मलीहाबादी

View profile & all 30 Poems / Stories

More from जोश मलीहाबादी

  1. तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए - जोश मलीहाबादी

    तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।सुरमई शाल का डाले हुए माथे पे सिरा,

    12.4K reads
  2. छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ - जोश मलीहाबादी

    छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ ?ख़ौफ़ था जिस का वो आ पहुँची बला, अब क्या करूँ ?

    12.4K reads
  3. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन - जोश मलीहाबादी

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    12.4K reads
  4. मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित - जोश मलीहाबादी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर आदमीज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर आदमी

    12.4K reads
  5. सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया - जोश मलीहाबादी

    सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया ।जा तुझे कश्मकश-ए-दहर से आज़ाद किया ।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी