तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए - जोश मलीहाबादी

जोश मलीहाबादीजोश मलीहाबादी5 Sept 1898 – 22 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।

सुरमई शाल का डाले हुए माथे पे सिरा,
बाल खोले हुए सन्दल का लगाए टीका,
यूँ जो हँसती हुई तू सुब्ह को आ जाए ज़रा,
बाग़-ए-कश्मीर के फूलों को अचम्भा हो जाए,
तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।

ले के अँगड़ाई जो तू घाट पे बदले पहलू,
चलता-फिरता नज़र आ जाए नदी पर जादू,
झुक के मुँह अपना जो गँगा में ज़रा देख ले तू,
निथरे पानी का मज़ा और भी मीठा हो जाए,
तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।

सुब्ह के रँग ने बख़्शा है वो मुखड़ा तुझको,
शाम की छाँव ने सौंपा है वो जोड़ा तुझको,
कि कभी पास से देखे जो हिमाला तुझको,
इस तिरे क़द की क़सम और भी ऊँचा हो जाए,
तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।
जोश मलीहाबादी
About the poet

जोश मलीहाबादी

View profile & all 30 Poems / Stories

More from जोश मलीहाबादी

  1. छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ - जोश मलीहाबादी

    छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ ?ख़ौफ़ था जिस का वो आ पहुँची बला, अब क्या करूँ ?

    12.4K reads
  2. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन - जोश मलीहाबादी

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    12.4K reads
  3. मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित - जोश मलीहाबादी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर आदमीज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर आदमी

    12.4K reads
  4. सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया - जोश मलीहाबादी

    सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया ।जा तुझे कश्मकश-ए-दहर से आज़ाद किया ।।

    12.4K reads
  5. ये दिन बहार के - जोश मलीहाबादी

    ये दिन बहार के अब के भी रास न आ सकेकि ग़ुंचे खिल तो सके खिल के मुस्कुरा न सके

    12.4K reads