छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ ?
ख़ौफ़ था जिस का वो आ पहुँची बला, अब क्या करूँ ?
हिज्र[1] को बहला चली थी गर्म मौसम की सुमूम[2]
ना-गहाँ[3] चलने लगी ठण्डी हवा, अब क्या करूँ ?
आँख उठी ही थी कि अब्र-ए-लाला-गूँ[4] की छाँव में
दर्द से कहने लगा कुछ झुटपुटा, अब क्या करूँ ?
अश्क अभी थमने न पाए थे कि बेदर्दी के साथ
बून्दियों से बोस्ताँ[5] बजने लगा, अब क्या करूँ ?
ज़ख़्म अब भरने न पाए थे कि बादल चर्ख़[6] पर
आ गया अँगड़ाइयाँ लेता हुआ, अब क्या करूँ ?
आ चुकी थी नींद-सी ग़म को कि मौसम ना-गहाँ[7]
बहर-ओ-बर[8] में करवटें लेने लगा, अब क्या करूँ ?
चर्ख़ की बे-रँगियों से सुस्त थी रफ़्तार-ए-ग़म
यक-ब-यक हर ज़र्रा गुलशन बन गया, अब क्या करूँ ?
क़ुफ़्ल-ए-बाब-ए-शौक़[9] थीं माहौल की ख़ामोशियाँ
दफ़अतन[10] काफ़िर पपीहा बोल उठा, अब क्या करूँ ?
हिज्र का सीने में कुछ कम हो चला था पेच-ओ-ताब[11]
बाल बिखराने लगी काली घटा, अब क्या करूँ ?
आँख झपकाने लगी थी दिल में याद-ए-लहन-ए-याद[12]
मोर की आने लगी बन से सदा, अब क्या करूँ ?
घट चला था ग़म की रँगीं बदलियों की आड़ से
उन का चेहरा सामने आने लगा अब क्या करूँ ?
आ रही हैं अब्र से उन की सदाएँ जोश जोश
ऐ ख़ुदा ! अब क्या करूँ, बार-ए-ख़ुदा ! अब क्या करूँ ?