हिटलरे-आज़म से खिताब - जोश मलीहाबादी

जोश मलीहाबादीजोश मलीहाबादी5 Sept 1898 – 22 Sept 1982

7 min read · 12.4K reads

अस्सलामें ताजदारे जर्मनी ऐ हिटलरे आजम
फिदा-ए-कौम शेदा-ए-वतन ऐ नैयरे आजम
सुना तो होगा तू ने एक बदवख्तों की बस्ती है
जहां जीती हुई हर चीज जीने को तरसती है
जहां का कैदखाना लीडरों से भरता जाता है
जहां पर परचमे शाही फिजां पर सनसनाता है
जहां कब्जा है सीमोजर्क चोरों का
जहां पर दौर दौरा कमबखत मक्कार गोरों का
वो बस्ती लोग जिसको हिन्दोस्तान कहते हैं
जहां बन बनके हाकिम मगरबी हैवान रहते हैं
मैं आज उन बदबख्तों का अफसाना सुनाता हूं
वतन की रूह पर चंद खून के धब्बे दिखाता हूं
हमारे मुल्क में भी पहले कुछ जांबाज रहते थे
वतन के हमदमो हमसाज रहते थे
जिन्हें चलती हुई तलवार से डरना न आता था
घरों पर बिस्तरे आराम पर मरना न आता था
गरज ये साम्राजी भेड़िया झपटा जवानों
पर गिरी बिजली हमारे खिरमनों पर आशियानों
पर लुटेरों ने हमारे दुख्तरे ईशान को लूटा
वतन की रूह को लूटा और आन को लूटा
सुना है हिटलर दुश्मने हिंदोस्ता भी है
हमारे खुश्क खिरमन के लिए बरके शयां भी है
यकीं रख हिंदियों की दुआएं साथ हैं तेरे
दिले बीमार की टूटी सदाएं साथ हैं तेरे
कसम तुझको शिकस्ते फास की ऐ नैय्यारे आजम
कसम तुझको करोड़ों लाश की ए हिटलर ऐ आजम
खबर लेने बकिंघम की जो अबकी बार तू जाना
हमारे नाम से भी एक गोला फेंकते आना
वक्त लिख रहा है कहानी एक नए मजमून की
जिसकी शुर्खी को जरूरत है तुम्हारे खून की
जोश मलीहाबादी
About the poet

जोश मलीहाबादी

View profile & all 30 Poems / Stories

More from जोश मलीहाबादी

  1. तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए - जोश मलीहाबादी

    तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।सुरमई शाल का डाले हुए माथे पे सिरा,

    12.4K reads
  2. छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ - जोश मलीहाबादी

    छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ ?ख़ौफ़ था जिस का वो आ पहुँची बला, अब क्या करूँ ?

    12.4K reads
  3. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन - जोश मलीहाबादी

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    12.4K reads
  4. मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित - जोश मलीहाबादी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर आदमीज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर आदमी

    12.4K reads
  5. सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया - जोश मलीहाबादी

    सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया ।जा तुझे कश्मकश-ए-दहर से आज़ाद किया ।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी