हिन्‍दोस्‍ताँ के वास्‍ते - जोश मलीहाबादी

जोश मलीहाबादीजोश मलीहाबादी5 Sept 1898 – 22 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

मज़हबी इख़लाक़ के जज़्बे को ठुकराता है जो
आदमी को आदमी का गोश्‍त खिलवाता है जो

फर्ज़ भी कर लूँ कि हिन्‍दू हिन्‍द की रुसवाई है
लेकिन इसको क्‍या करूँ फिर भी वो मेरा भाई है

बाज़ आया मैं तो ऐसे मज़हबी ताऊन से
भाइयों का हाथ तर हो भाइयों के ख़ून से

तेरे लब पर है इराक़ो-शामो-मिस्रो-रोमो-चीं
लेकिन अपने ही वतन के नाम से वाकिफ़ नहीं

सबसे पहले मर्द बन हिन्‍दोस्‍ताँ के वास्‍ते
हिन्‍द जाग उट्ठे तो फिर सारे जहाँ के वास्‍ते
जोश मलीहाबादी
About the poet

जोश मलीहाबादी

View profile & all 30 Poems / Stories

More from जोश मलीहाबादी

  1. तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए - जोश मलीहाबादी

    तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।सुरमई शाल का डाले हुए माथे पे सिरा,

    12.4K reads
  2. छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ - जोश मलीहाबादी

    छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ ?ख़ौफ़ था जिस का वो आ पहुँची बला, अब क्या करूँ ?

    12.4K reads
  3. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन - जोश मलीहाबादी

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    12.4K reads
  4. मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित - जोश मलीहाबादी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर आदमीज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर आदमी

    12.4K reads
  5. सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया - जोश मलीहाबादी

    सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया ।जा तुझे कश्मकश-ए-दहर से आज़ाद किया ।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like