आसारे - इंक़िलाब - जोश मलीहाबादी

जोश मलीहाबादीजोश मलीहाबादी5 Sept 1898 – 22 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

क़सम इस दिल की, चस्‍का है जिसे सहबापरस्‍ती का
यह दिल पहचानता है जो मिज़ाज अशियाए-हस्‍ती का

क़सम इन तेज़ किरनों की कि हंगामे-कदहनौशी
सुना करते हैं जो रातों को बहर-ओ-बर की सरगोशी

क़सम उस रूह की, ख़ू है जिसे फ़ितरतपरस्‍ती की
गिना करती है रातों को जो ज़र्बे क़ल्‍बे-हस्‍ती की

क़सम उस ज़ौक़ की हावी है जो आसारे-क़ुदरत पर
ज़मीरे-कायनात आईना है जिसकी लताफ़त पर

क़सम उस हिस की जो पहचान के तेवर हवाओं के
सुनाती है ख़बर तूफ़ान की तूफ़ान से पहले

क़सम उस नूर की कश्‍ती जो इन आंखों की खेता है
जो नक़्शे-पा के अंदर अज़्मे-रहरव देख लेता है

क़सम उस फ़िक्र की, सौगंद उस तख़इले-मोहकम की
जो सुनती है सदाएं जुम्बिशे-मिज़ग़ाने-आलम की

क़सम उस रूह की जो अर्श को रिफ़अत सिखाती है
कि रातों को मिरे कानों में यह आवाज़ आती है

उठो वह सुबह का ग़ुर्फा खुला ज़ंजीरे-शब टूटी
वह देखो पौ फटी, ग़ुंचे खिले, पहली किरन फूटी

उठो, चौंको, बढ़ो मुंह हाथ धो, आंखों को मल डालो
हवाए - इंक़िलाब आने को है हिन्‍दोस्‍तां वालो
जोश मलीहाबादी
About the poet

जोश मलीहाबादी

View profile & all 30 Poems / Stories

More from जोश मलीहाबादी

  1. तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए - जोश मलीहाबादी

    तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।सुरमई शाल का डाले हुए माथे पे सिरा,

    12.4K reads
  2. छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ - जोश मलीहाबादी

    छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ ?ख़ौफ़ था जिस का वो आ पहुँची बला, अब क्या करूँ ?

    12.4K reads
  3. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन - जोश मलीहाबादी

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    12.4K reads
  4. मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित - जोश मलीहाबादी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर आदमीज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर आदमी

    12.4K reads
  5. सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया - जोश मलीहाबादी

    सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया ।जा तुझे कश्मकश-ए-दहर से आज़ाद किया ।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like