अहल-ए-दवल में धूम थी रोज़-ए-सईद की - जोश मलीहाबादी

जोश मलीहाबादीजोश मलीहाबादी5 Sept 1898 – 22 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

अहल-ए-दवल में धूम थी रोज़-ए-सईद की
मुफ़्लिस के दिल में थी न किरन भी उम्मीद की

इतने में और चरख़ ने मट्टी पलीद की
बच्चे ने मुस्कुरा के ख़बर दी जो ईद की

फ़र्त-ए-मिहन से नब्ज़ की रफ़्तार रुक गई
माँ-बाप की निगाह उठी और झुक गई

आँखें झुकीं कि दस्त-ए-तिही पर नज़र गई
बच्चे के वल-वलों की दिलों तक ख़बर गई

ज़ुल्फ़-ए-सबात ग़म की हवा से बिखर गई
बर्छी सी एक दिल से जिगर तक उतर गई

दोनों हुजूम-ए-ग़म से हम-आग़ोश हो गये
इक दूसरे को देख के ख़ामोश हो गये
जोश मलीहाबादी
About the poet

जोश मलीहाबादी

View profile & all 30 Poems / Stories

More from जोश मलीहाबादी

  1. तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए - जोश मलीहाबादी

    तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।सुरमई शाल का डाले हुए माथे पे सिरा,

    12.4K reads
  2. छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ - जोश मलीहाबादी

    छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ ?ख़ौफ़ था जिस का वो आ पहुँची बला, अब क्या करूँ ?

    12.4K reads
  3. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन - जोश मलीहाबादी

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    12.4K reads
  4. मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित - जोश मलीहाबादी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर आदमीज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर आदमी

    12.4K reads
  5. सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया - जोश मलीहाबादी

    सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया ।जा तुझे कश्मकश-ए-दहर से आज़ाद किया ।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like