लाज़िम है अपने आप की इमदाद कुछ करूँ - जॉन एलिया

जॉन एलियाजॉन एलिया14 Sept 1931 – 8 Sept 2004

3 min read · 12.4K reads

लाज़िम है अपने आप की इमदाद कुछ करूँ
सीने में वो ख़ला है के ईजाद कुछ करूँ

हर लम्हा अपने आप में पाता हूँ कुछ कमी
हर लम्हा अपने आप में ईज़ाद कुछ करूँ

रू-कार से तो अपनी मैं लगता हूँ पाए-दार
बुनियाद रह गई पा-ए-बुनियाद कुछ करूँ

तारी हुआ है लम्हा-ए-मौजूद इस तरह
कुछ भी न याद आए अगर याद कुछ करूँ

मौसम का मुझ से कोई तक़ाज़ा है दम-ब-दम
बे-सिलसिला नहीं नफ़स-ए-बाद कुछ करूँ
जॉन एलिया
About the poet

जॉन एलिया

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like