अपनों के मन का - जितेन्द्र श्रीवास्तव

जितेन्द्र श्रीवास्तवजितेन्द्र श्रीवास्तव8 Apr 1974

4 min read · 12.4K reads

स्व० भवानी प्रसाद मिश्र को याद करते हुए

मैं कवि नहीं झूठ फ़रेब का
रुपया-पैसा सोने-चांदी का
मैं कवि हूँ जीवन का सपनों का
उजास भरी आँखों का

मैं कवि हूँ उन होंठों का
जिनको काट गई है चैती पुरवा
मैं कवि हूँ उन कंधों का
जो धूस गए हैं बोझ उठाते

मैं कवि हूँ
हूँ कवि उनका
जिनको नहीं मयस्सर नींद आँख भर
नहीं मयस्सर अन्न आँत भर

मैं कवि हूँ
हाँ, मैं कवि हूँ
उन उदास खेतों के दुख का
जिसको सींच रहा है आँखों का जल

मैं कवि हूँ उन हाथों का
जो नहीं पड़े चुपचाप
जो नहीं काटते गला किसी का
जो बने ओट हैं किसी फटी जेब की

मैं कवि हूँ
जी हाँ, कवि हूँ
अपने मन का
अपनों के मन का ।
जितेन्द्र श्रीवास्तव
About the poet

जितेन्द्र श्रीवास्तव

पिछली सदी के आखिरी दशक में एक धमक की तरह काव्य-परिदृश्य पर उपस्थित हुए कवि जितेन्द्र श्रीवास्तव आज नयी सदी की कविता के सर्वाधिक प्रशंसित और अनिवार्य कवि हैं। बाजारू प्रलोभनों से बचाकर हिंदी कविता को विश्वसनीय बनाए रखने के प्रति सर्जनात्मक सजगता जितेन्द्र को अ…

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी