पिता चाहते हैं
बेटा रहे गबरू सदा
वह मरने के बाद कांधा है बाप का
बेटा नहीं चाहता है
देखना पिता का बुढ़ाना
वह बच्चा है जब तक पिता हैं
माँ चाहती है
दोनों की लम्बी उम्र
सुहागन जाए, भागन जाए
और इन सब से निर्लिप्त
वक़्त की सुई घूम रही है
हर पल, हर घड़ी!
घड़ी
छोटी,बड़ी
महँगी,सस्ती
दीवार की,हाथ की
पहाड़ पर,मैदान में
महल में,झोपड़ी में
एक जैसा वक़्त बताती है
चाँद बढ़ने-घटने
सूरज उगने-छिपने
और कई बार दिखने-ना दिखने के बीच
घड़ी के काँटों ने
क्षण-भर भी बदलाव ना किया
चक्कर काटने में
वक़्त की चाल से ज़्यादा नियत
कुछ और नहीं है।
पिता सफ़ेद बाल गिनते हैं
बेटा दाढ़ी के बाल देखता है
बेटी घनी ज़ुल्फ़ों से होकर सपने टाँकती है
माँ माथे में बालों के बीच सिंदूर देख ख़ुश हो रही है
घड़ी पर बाल-भर भी फ़र्क़ नहीं पड़ा है
उसने ये सब बार-बार होते देखा है ।
बेटा रहे गबरू सदा
वह मरने के बाद कांधा है बाप का
बेटा नहीं चाहता है
देखना पिता का बुढ़ाना
वह बच्चा है जब तक पिता हैं
माँ चाहती है
दोनों की लम्बी उम्र
सुहागन जाए, भागन जाए
और इन सब से निर्लिप्त
वक़्त की सुई घूम रही है
हर पल, हर घड़ी!
घड़ी
छोटी,बड़ी
महँगी,सस्ती
दीवार की,हाथ की
पहाड़ पर,मैदान में
महल में,झोपड़ी में
एक जैसा वक़्त बताती है
चाँद बढ़ने-घटने
सूरज उगने-छिपने
और कई बार दिखने-ना दिखने के बीच
घड़ी के काँटों ने
क्षण-भर भी बदलाव ना किया
चक्कर काटने में
वक़्त की चाल से ज़्यादा नियत
कुछ और नहीं है।
पिता सफ़ेद बाल गिनते हैं
बेटा दाढ़ी के बाल देखता है
बेटी घनी ज़ुल्फ़ों से होकर सपने टाँकती है
माँ माथे में बालों के बीच सिंदूर देख ख़ुश हो रही है
घड़ी पर बाल-भर भी फ़र्क़ नहीं पड़ा है
उसने ये सब बार-बार होते देखा है ।








